Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मध्यम वर्ग को मामूली राहत, बाकी बजट में कुछ नहींः कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग से 54.18 लाख करोड़ रुपए का आयकर वसूल किया है। अब वह 12 लाख तक की छूट की बात कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी सरकार ने अपनी खामियों को छुपाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ को ‘नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन’ बना दिया है।

01 Feb 2025

मध्यम वर्ग को मामूली राहत, बाकी बजट में कुछ नहींः कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को मिली राहत को बेहद मामूली बताते हुए कहा है कि देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से गुजर रहा है। इस बजट में युवा, किसान, महिला एवं पिछड़ों के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग से 54.18 लाख करोड़ रुपए का आयकर वसूल किया है। अब वह 12 लाख तक की छूट की बात कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी सरकार ने अपनी खामियों को छुपाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ को ‘नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन’ बना दिया है। इसके अलावा सारी घोषणाएं लगभग एक जैसी हैं। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, गरीबों, अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कॉलरशिप से जुड़ी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि निजी निवेश को बढ़ाने के लिए कोई रिफॉर्म नहीं किया गया है। निर्यात और टैरिफ पर स्तही बातें कर अपनी विफलताओं को छुपाया गया है। गरीब की आय बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया गया है। लगातार घटते उपभोग को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। मनरेगा पर बजट जस का तस है और श्रमिकों की आय बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्टैंड इंडिया’ जैसी सारी योजनाएं केवल घोषणाएं साबित हो रही है। कुल मिलाकर मोदी सरकार ने लोगों की आंख में धूल झोंकने का प्रयास किया।

लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सरकार विचारों के दिवालियापन से गुजर रही है। वे गोली लगे घाव पर खाली बैंडेट लगा रही है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच घरेलू आर्थिक संकट का हल खोजने के लिए एक बड़े बदलाव की आवश्यकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मध्यम वर्ग को मामूली राहत, बाकी बजट में कुछ नहींः कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग से 54.18 लाख करोड़ रुपए का आयकर वसूल किया है। अब वह 12 लाख तक की छूट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News